अंक का अर्थ
अंक (Digit, Issue)- पुल्लिंग (तत्सम)
1. संख्या (Number) लिखने के लिए अभिनिर्धारित प्रतीक या चिह्न जैसे 1, 2, 3 (Digit) आदि।
2. (पत्रकारिता) किसी समाचार-पत्र या पत्रिका के नियमित या नियमित अवधि में होने वाले प्रकाशन; पत्रिकादि का विशेषांक जैसे चॉंद का ‘फॉंसी’ अंक। जैसे-
(i). दैनिक भास्कर के आज के अंक में मेरा एक लेख छपा है। (ii). हंस पत्रिका का जनवरी अंक पाठकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है।
पत्रिका के अंक को अंग्रेज़ी में Issue कहते है। जैसे “Her article will appear in the current issue of the magazine.”
3. (साहित्य) नाटक का एक अंश जिसकी समाप्ति पर यवनिका (पर्दा) गिरा दी जाती है।
4. चिह्न
5. काजल की बिंदी
6. गोद (मॉं की गोद)
7. (गणित) संख्या बोधक प्रतीक 1, 2, 3, आदि
मुहावरें – अंक लगना (गले मिलना, छाती से लगना), अंक में भरना (गले/छाती से लगाना।)
« Back to Glossary Index

