बिहारी सतसई · दोहा 86

बेधक अनियारे नयन बेधत करि न निषेधु।
बरबट बेधत मो हियौ तो नासा कौ बेधु॥86॥

शब्दार्थ

बेधकछेदने वाले
अनियारेनुकीले
बेधतछेदते हैं
निषेधुमना करना, रोक
बरबटज़बरदस्ती, बरबस
हियौहृदय
नासानाक
बेधुछेद

भावार्थ

नायक कहता है – तुम्हारी नुकीली आँखें अगर हृदय को छेदती हैं, तो छेदने दो, उन्हें मना मत करो; छेदना तो नुकीली चीज़ों का काम ही है। अचरज तो यह है कि तुम्हारी नाक का छेद (जिसमें लौंग पहनी जाती है) भी बरबस मेरे हृदय को छेद रहा है। जो खुद छेद है, वह भी छेद रहा है!

विशेष

“बेधक, बेधत, बेधु” – एक ही शब्द के अलग-अलग रूपों से अर्थ का खेल किया गया है। “छेद छेदता है” – इसमें विरोध का आभास है, जो बाद में सुंदरता के अर्थ में सुलझ जाता है। अनुप्रास भी स्पष्ट है।

काव्य-सौंदर्य: अनुप्रास · छंद: दोहा · भाषा: ब्रजभाषा

बिहारी, रीतिकाल और हिंदी साहित्य के प्रश्नों का अभ्यास – चयन सेतु पर मुफ़्त टेस्ट

कवि-परिचय और अन्य रचनाएँ: बिहारी की कविताएँ

प्रातिक्रिया दे