आचार्य रामचन्‍द्र शुक्‍ल साहित्‍‍य‍ेतिहास प्रश्नोत्तरी सीरीज | आदिकाल (प्रकरण 2)

You are currently viewing आचार्य रामचन्‍द्र शुक्‍ल साहित्‍‍य‍ेतिहास प्रश्नोत्तरी सीरीज | आदिकाल (प्रकरण 2)
0%
0 votes, 0 avg
18
Created by Avatar photoHindi Sahitya Sangam

आचार्य रामचन्‍द्र शुक्‍ल साहित्‍‍य‍ेतिहास प्रश्नोत्तरी सीरीज | आदिकाल (प्रकरण 2 - अपभ्रंश काव्‍य)

! महत्त्वपूर्ण  सूचना !

यह अभ्‍यास-पत्र हिन्‍दी साहित्‍येतिहास जगत के प्रमुख इतिहासकार आचार्य रामचन्‍द्र शुक्‍ल के ग्रंथ 'हिन्‍दी साहित्‍य इतिहास' पर आधारित है।

इस अभ्‍यास-पत्र को आगामी परीक्षाओं के अभ्‍यास के लिए यहॉं निशुल्‍क उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

आगे भी हिन्‍दी भाषा से संबंधित विभिन्‍न परीक्षाओं के पिछले वर्षों के प्रश्‍न-पत्र एवं अभ्‍यास प्रश्‍न उपलब्‍ध करवाऍं जाएँँगे, जिसकी सूचना अभ्‍यर्थी द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर मुहैया करवाई जाएगी । अत: आधिकारिक नाम तथा ई-मेल आईडी से ही इस प्रश्नोत्तरी में स‍म्मिलित हों।

हालांकि प्रश्‍न-पत्र तैयार करते समय बड़ी सावधानी बरती गई है तथा त्रुटि की गुंजाइश बहुत कम है, फिर भी अगर कोई त्रुटि हो तो वेबसाईट पर मौजूद आधिकारिक ई-मेल आईडी से अवगत करवाने का कष्‍ट करें।

1 / 41

पश्चिमी भाग में सक्रियता के कारण नाथों ने राजपूताना और पंजाब की भाषा को अपनाते हुए, मुस्लिमों को भी अपनी बानी सुनाने के लिए किस भाषा का समावेश किया?

2 / 41

शुक्ल जी के अनुसार, नाथ संप्रदाय के संदर्भ में जाति-पाँति के खंडन को लेकर क्या स्थिति थी?

3 / 41

योग संबंधी अंतर्मुखी साधना के कारण नाथों ने किस भाषा-शैली का प्रयोग किया था?

4 / 41

गोरखनाथ का नाथपंथ बौद्धों की किस शाखा से टूटकर या उससे निकलकर विकसित हुआ था?

5 / 41

"सिद्ध सरहपा की उपदेश की भाषा तो पुरानी टकसाली हिंदी (देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश) है, पर उनके गीतों की भाषा कौन सी है?"

6 / 41

निम्नलिखित में से किस व्याकरण ग्रंथाकार के 'प्राकृतप्रकाश' नामक ग्रंथ में अपभ्रंश का उल्लेख नहीं मिलता है?

7 / 41

सिद्धों और नाथों के प्रभाव क्षेत्र के संबंध में भौगोलिक विभाजन क्या था?

8 / 41

शुक्ल जी ने सिद्धों और नाथों की रचनाओं को शुद्ध साहित्य के अंतर्गत न मानकर उन्हें क्या माना है?

9 / 41

वज्रयान बौद्ध धर्म के विकृत रूप में, सिद्धि प्राप्ति के लिए, किन तत्वों का सेवन आवश्यक माना गया था जिसे योग या महामुद्रा कहते थे?

10 / 41

शुक्ल जी के अनुसार, "काव्य-रचना के लिये भाषा, अपभ्रंश से देशभाषा की ओर उन्मुख हो रही थी।" इस संक्रमण काल में व्यापक काव्यभाषा (नागर अपभ्रंश) का ढाँचा किस क्षेत्र की भाषा का था?

11 / 41

किस संस्कृत नाटककार ने अपने प्रसिद्ध नाटक 'कर्पूरमंजरी' में 'भैरवानंद' के नाम से एक ऐसे ही सिद्ध योगी का समावेश किया है?

12 / 41

जैन कवि पुष्पदंत के किन ग्रंथों का उल्लेख शुक्ल जी ने अपने अपभ्रंश काव्य प्रकरण में किया है?

13 / 41

नाथ संप्रदाय के सिद्धांतों के अनुसार, वे दोनों कौन से तत्व हैं जिनके योग से वे जगत की उत्पत्ति मानते थे?

14 / 41

सिद्ध साहित्‍य में निर्वाण के तीन अवयव हैं-

15 / 41

शुक्ल जी ने अपभ्रंश के सामान्य साहित्य (जो जैन, सिद्ध और नाथों से अलग था) की सामग्री का उल्लेख किन संग्रहकर्ताओं और रचयिताओं के क्रम से किया है?

16 / 41

बौद्ध धर्म की किस शाखा से तांत्रिक योगियों को 'सिद्ध' कहा गया और इनकी संख्या कितनी मानी गई?

17 / 41

पंजाब में नमक के पहाड़ों के बीच कौन सा स्थान नाथों के कारण बहुत प्रसिद्ध रहा, जिसका उल्लेख मलिक मोहम्मद जायसी के 'पद्मावत' में भी आया है?

18 / 41

सिद्धों के 'महासुखवाद' के विपरीत नाथपंथ के प्रणेता गोरखनाथ ने किस आधार पर 'हठयोग' का प्रवर्तन किया?

19 / 41

अपभ्रंश साहित्य में "चरित्रकाव्य या आख्यान काव्य" के लिए अधिकतर किस छंद पद्धति को अपनाया गया था, जो आगे चलकर सूफियों और तुलसीदास ने भी अपनाई?

20 / 41

"अपभ्रंश नाम पहले-पहल बलभी के राजा धारसेन द्वितीय के शिलालेख में मिलता है, जिसमें उसने अपने पिता गुहसेन को किन तीन भाषाओं का कवि कहा है?"

21 / 41

महामहोपाध्याय पंडित हरप्रसाद शास्त्री को नेपाल के राजकीय पुस्तकालय में विद्यापति का कौन-सा ग्रंथ प्राप्त हुआ था?

22 / 41

शुक्ल जी ने, जैन, सिद्ध एवं नाथों का वर्णन आदिकाल के किस प्रकरण में किया है?

23 / 41

बौद्ध धर्म ने धीरे-धीरे तांत्रिक रूप धारण कर लिया था, तब उसमें पाँच ध्यानी बुद्धों और उनकी शक्तियों के अतिरिक्‍त किनकी कल्पना की गई जो सृष्टि का परिचालन करते हैं?

24 / 41

बिहार के वे दो कौन-से प्रसिद्ध विद्यापीठ (अड्डे) थे जहाँ सिद्ध रहा करते थे और जिन्हें बख्तियार खिलजी द्वारा उजाड़े जाने पर वे तितर-बितर होकर भोट (तिब्बत) आदि देशों में चले गए?

25 / 41

"जनता पर सिद्धों का प्रभाव विक्रम की दसवीं शताब्दी से ही पाया जाता है, जो मुसलमानों के आने पर पठानों के समय तक कुछ बना रहा।" यह कथन किसका है?

26 / 41

"सिद्धों ने किस भाषा-शैली का प्रयोग किया है, जो अंतःसाधनात्मक अनुभूतियों का संकेत करने वाली प्रतीकात्मक भाषा शैली है?"

27 / 41

"जब से प्राकृत बोलचाल की भाषा न रह गई तभी से अपभ्रंश साहित्य का आविर्भाव समझना चाहिए।" यह कथन किस प्रकरण से उद्धृत है?

28 / 41

'हर्षचरित' में संस्कृत कवियों के साथ भाषा-कवियों का भी उल्लेख किसने किया है?

29 / 41

अपभ्रंश नाम का इतिहास बताते हुए शुक्ल जी लिखते हैं कि किस आचार्य ने अपभ्रंश नाम न देकर उसे केवल 'देशभाषा' ही कहा है?

30 / 41

नाथों के अनुसार "घट में ही बुद्ध है" और "जोइ-जोइ पिंडे सोइ ब्रह्माण्डे" का क्या अर्थ है?

31 / 41

नाथपंथी कानों की लौ में बड़े-बड़े छेद करके स्फटिक के भारी-भारी कुंडल पहनते हैं, इस कारण उन्हें समाज में क्या कहा जाता है?

32 / 41

महाराष्ट्र के किस प्रसिद्ध संत ने खुद को गोरखनाथ की शिष्य परंपरा में स्वीकार किया है?

33 / 41

सिद्ध साहित्‍य के अंतर्गत किनके योग से महासुख दशा की प्राप्ति मानी गई है।

34 / 41

प्रथम सिद्ध 'सरहपा' बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा के भीतर किस मत या पंथ के प्रवर्तक माने जाते हैं, जो सहज जीवन पर बहुत बल देते थे?

35 / 41

शुक्ल जी के अनुसार, गोरखनाथ ने हिंदू-मुस्लिम दोनों के विद्वेषभाव को दूर करने के लिए कौन सा मार्ग निकाला था जो मुसलमानों के लिए भी आकर्षक था?

36 / 41

कबीर की 'साखी' की भाषा तो खड़ी बोली राजस्थानी मिश्रित सामान्य भाषा 'सधुक्कड़ी' है, पर उनके 'रमैनी' के पदों में काव्य की कौन सी भाषा दिखाई देती है?

37 / 41

सिद्धों ने किस अवस्था का प्रवर्तन किया, जहाँ साधक 'शून्य' में इस प्रकार विलीन हो जाता है जैसे नमक में पानी?

38 / 41

नाथों ने वज्रयानी सिद्धों के विरुद्ध किन विकृतियों के त्याग पर विशेष बल देते हुए ब्रह्मचर्य और शारीरिक-मानसिक शुचिता का संदेश दिया?

39 / 41

"कबीर आदि संतों को नाथपंथियों से जिस प्रकार 'साखी' और 'बानी' शब्द मिले, उसी प्रकार साखी और बानी के लिए बहुत कुछ सामग्री और कैसी भाषा भी मिली?"

40 / 41

शुक्‍ल जी के अनुसार, अपभ्रंश की रचनाओं की परंपरा लगभग किस कवि के काल में खत्‍म हो जाती है?

41 / 41

निम्नलिखित में से जैन ग्रंथकार देवसेन के किस ग्रंथ का उल्लेख शुक्ल जी ने अपने इतिहास में किया है?

नई प्रश्नोत्तरी के नोटिफिकेशन तथा परिणाम के लिए नीचे दिए गए फ़ॉर्म को भरें। कृपया आधिकारिक नाम तथा ई-मेल आईडी ही दर्ज करें।

Your score is

The average score is 80%

0%

This Post Has 2 Comments

  1. Avatar photo
    priya

    बहुत सुंदर और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी, धन्यवाद

  2. Avatar photo
    Virendra

    बहुत ही बेहतरीन प्रश्नोतरी

Leave a Reply