MPPSC असिस्‍टेंट प्रोफेसर हिन्‍दी | पिछले वर्षों के प्रश्‍न-पत्र | 2024 | भाग-1

You are currently viewing MPPSC असिस्‍टेंट प्रोफेसर हिन्‍दी | पिछले वर्षों के प्रश्‍न-पत्र | 2024 | भाग-1
0%
0 votes, 0 avg
2
Created by Avatar photoHindi Sahitya Sangam

MPPSC असिस्‍टेंट प्रोफेसर हिन्‍दी पिछले वर्षों के प्रश्‍न-पत्र 2024 भाग-1

! महत्त्वपूर्ण  सूचना !

यह प्रश्‍न-पत्र MPPSC असिस्‍टेंट प्रोफेसर हिन्‍दी परीक्षा 2022 का है। जिसकी परीक्षा दिनांक9 जून 2024 को हुई थी।

यह प्रश्‍न-पत्र का भाग-1 है, जिसमें कुल 50 प्रश्‍न हैं।

यह प्रश्‍न-पत्र आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्‍त कर उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तर-कुंजी से करने के पश्‍चात् तैयार किया गया है।

इस प्रश्‍न-पत्र को आगामी परीक्षा के अभ्‍यास के लिए यहॉं निशुल्‍क उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

आगे भी हिन्‍दी भाषा से संबंधित विभिन्‍न परीक्षाओं के पिछले वर्षों के प्रश्‍न-पत्र एवं अभ्‍यास प्रश्‍न उपलब्‍ध करवाऍं जाएँँगे, जिसकी सूचना अभ्‍यर्थी द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर मुहैया करवाई जाएगी । अत: आधिकारिक नाम तथा ई-मेल आईडी से ही इस प्रश्‍नोत्‍तरी में स‍म्मिलित हों।

हालांकि प्रश्‍न-पत्र तैयार करते समय बड़ी सावधानी बरती गई है तथा त्रुटि की गुंजाइश बहुत कम है, फिर भी अगर कोई त्रुटि हो तो वेबसाईट पर मौजूद आधिकारिक ई-मेल आईडी से अवगत करवाने का कष्‍ट करें।

1 / 49

"उड़ी जाउ कित हूँ, तऊ गुड़ी उड़ाइक हाथ ।" उक्त पंक्ति में 'गुड़ी' शब्द का क्या अभिप्राय है ?

2 / 49

"महामीचु दासी सदा पाइँ धोवै । प्रतीहार है कै कृपा सूर जोवै ।" रामचंद्रिका में उक्त कथन कौन-किससे कहता है ?

3 / 49

"झलकै अति सुन्दर आनन गौर छके दृग राजत काननि छूवै ।" किसकी पंक्ति है ?

4 / 49

भूषण को किस राजा ने 'कविभूषण' की उपाधि दी थी ?

5 / 49

कवि बोधा ने 'बोधा' के अतिरिक्त किस नाम से रचना की ?

6 / 49

"प्रभुजी तुम चंदन हम पानी, जाकी अंग-अंग बास समानी ।" चर्चित पद के रचयिता हैं

7 / 49

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?

8 / 49

"इनकी भाषा बहुत चलती सरल और शब्दाडंबर मुक्त होती थी । शुद्ध ब्रजभाषा का जो चलतापन और सफाई इनकी और घनानंद की रचनाओं में है वह अन्यत्र दुर्लभ है।" आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने यह किस रचनाकार के लिए कहा ?

9 / 49

रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) चित्रावली (1) नंददास
(b) रूपमंजरी (2) पुहकर
(c) रसरतन (3) नारायण दास
(d) छिताईवार्ता (4) उस्मान

10 / 49

कबीर के 'बीजक' की टीका महाराज विश्वनाथ सिंह जू देव ने किस नाम से की ?

11 / 49

निम्न में से हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे ?

12 / 49

निम्न में से हिन्दी और उर्दू के संघर्ष में शुद्ध भारतीय संस्कारवती हिन्दी को ही हिन्दी का वास्तविक रूप किसने माना ?

13 / 49

निम्नलिखित में से नारी चेतना विषयक भारत की पहली पत्रिका होने का श्रेय किस पत्रिका को है ?

14 / 49

खड़ी बोली में लिखित रचना 'प्रेमसागर' के लेखक

15 / 49

लोक एवं जनजातीय कलाओं को समर्पित 'आदिवर्त जनजातीय एवं लोककला राज्य संग्रहालय' कहाँ स्थित है ?

16 / 49

लोककला एवं बोली विकास अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, भोपाल द्वारा लोक-संस्कृति पर केन्द्रित प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका है

17 / 49

'रमा जहँ रकरा बाँधा' इस बघेली लोक कहावन में 'रकरा' का अर्थ है

18 / 49

भगवती प्रसाद शुक्ल ने 'बघेली जनपद का प्रतिनिधि कवि' किसे कहा है ?

19 / 49

बुंदेली की स्वतंत्र काव्य-परम्परा की वृहत् त्रयी किसे कहते हैं ?

20 / 49

भवानी प्रसाद मिश्र किस 'सप्तक' के कवि हैं ?

21 / 49

माखनलाल चतुर्वेदी ने इनमें से कौन-सी पत्रिका का संपादन कार्य नहीं किया ?

22 / 49

'जीवन पर अब दिन-रात कड़ा पहरा है, शासन है, या तम का प्रभाव गहरा है?' यह पंक्तियाँ किस कविता से उद्धृत हैं ?

23 / 49

भवानी प्रसाद मिश्र किस पत्रिका के संपादक रहे हैं ?

24 / 49

मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी की स्थापना कब हुई ?

25 / 49

"यों रहीम जस होत है, उपकारी के संग । बाँटन वारे को लगय ज्यौ मेहंदी को रंग ।।" प्रस्तुत उदाहरण किस अलंकार का है ?

26 / 49

'काव्यं सद् दृष्टादृष्टार्थं प्रीतिकीर्ति हेतुत्वात् ।' काव्य प्रयोजन के संदर्भ में किसका कथन है ?

27 / 49

किस आचार्य ने समाधि (एकाग्रता) और अभ्यास से उत्पन्न 'शक्ति' को काव्य-हेतु माना है ?

28 / 49

किस रीति में सुकुमारता और मधुरता का अभाव रहता है ?

29 / 49

महाकवि निराला की कविताओं में 'बादल' किसका प्रतीक बनकर आया है ?

 

30 / 49

किस आलोचक ने स्वयं के बारे में कहा, "मेरा आगमन हिंदी के छायावादी कवि प्रसाद, निराला और पंत की कविता के विवेचक के रूप में हुआ था" ?

31 / 49

'अध्यात्म शब्द की मेरी समझ में काव्य या कला के क्षेत्र में कोई कहीं जरुरत नहीं ।' उपर्युक्त कथन किस आलोचक का है ?

32 / 49

चार खण्डों में प्रकाशित हरिवंशराय बच्चन की आत्मकथा का प्रकाशन की दृष्टि से सही क्रम कौन-सा है ?

33 / 49

प्रेमचंद की 'नशा' कहानी मानसरोवर के किस भाग में संकलित है ?

34 / 49

"मरे हुए मुहूर्तों की गूंगी आवाजें मुखर होना चाहती हैं ।" उक्त पंक्ति किस कहानी से उद्धृत है ?

35 / 49

निम्नलिखित में से कौन-सी काव्य कृति रामनरेश त्रिपाठी द्वारा रचित नहीं है ?

36 / 49

विधवाओं की समस्या पर केन्द्रित 'गर्भरंडा रहस्य' प्रबंधकाव्य किसने लिखा ?

37 / 49

'जीर्ण जनपद' खण्डकाव्य का रचयिता कौन है ?

38 / 49

 आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार भारतेन्दु युगीन काव्यधारा में भारतेन्दु की वाणी का सबसे ऊँचा स्वर है:

39 / 49

'भारतेन्दु युगीन साहित्य केवल राजनीतिक स्वाधीनता का साहित्य न होकर मनुष्य की एकता, समानता और भाईचारे का भी साहित्य है।' यह कथन किस आलोचक का है ?

40 / 49

"जैसे सोनहा काँच मंदिर मैं।" पंक्ति में कबीर द्वारा प्रयुक्त 'सोनहा' शब्द का अर्थ है ?

41 / 49

"बिरह सँचान भवै तन चाँड़ा । जीयत खाइ मुएँ नहिं छाँड़ा।" यहाँ 'सँचान' शब्द से अभिप्राय है:

42 / 49

"अटपटि बात तिहारी ऊधो सुनै सो ऐसी को है ? हम अहीरि अबला सठ, मधुकर ! तिन्हें जोग कैसे सौहै ? बूचिहि खुभी आँधरी काजर नकटी पहिरै बेसरि ।" सूरदास के इस पद में प्रयुक्त 'खुभी' शब्द का अर्थ है:

43 / 49

'रामचरितमानस' के 'अरण्यकांड' में नवधा भक्ति पर उपदेश करते हुए पहली भक्ति बताई है:

44 / 49

"सरनागत कहुँ जे तजहिं निज अनहित अनुमानि । ते नर पाँवर पापमय तिन्हहि बिलोकत हानि ।।" 'रामचरितमानस' में यह कथन किसने कहा था ?

45 / 49

"सिद्धों और योगियों की रचनाओं का जीवन की स्वाभाविक अनुभूतियों और दशाओं से कोई सम्बन्ध नहीं है।" यह विचार किसका है ?

46 / 49

हिन्दी में नख-शिख वर्णन परम्परा का आरम्भ किस कृति से माना जाता है ?

47 / 49

"इन्होंने खड़ी बोली को प्रथम बार कविता में स्थान दिया । यही कारण है कि ये खड़ी बोली के आदि कवि कहे जाते हैं।" अमीर खुसरो के लिए उपर्युक्त कथन किस विद्वान का है ?

48 / 49

'रम्भा मंजरी' नाटिका किस जैन कवि की रचना है ?

49 / 49

'पृथ्वीराज रासो' को हिन्दी का पहला महाकाव्य मानने वाले विद्वान कौन हैं ?

नई प्रश्नोत्तरी के नोटिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए फ़ॉर्म को भरें।

Your score is

The average score is 53%

0%

Leave a Reply