« Back to Glossary Index

प्रतीक (प्र-तीक) – संज्ञा, पुल्लिंग · तत्सम

अर्थ

  1. चिह्न, निशान।
  2. साहित्य में: कोई वस्तु जो अपने से बड़े किसी भाव या विचार की ओर संकेत करे।

साहित्य में

प्रतीक में एक ठोस चीज़ किसी अमूर्त बात का प्रतिनिधित्व करती है – जैसे कमल पवित्रता का, दीपक आशा का, रात निराशा का। संत कवियों की रचनाओं से लेकर छायावाद और नई कविता तक प्रतीकों का भरपूर प्रयोग हुआ है।

उदाहरण

‘नदी के द्वीप’ (अज्ञेय) में द्वीप व्यक्ति का प्रतीक है और नदी समाज का।

अंग्रेज़ी में

symbol

परीक्षा की दृष्टि से

बिंब और प्रतीक का अंतर: बिंब चित्र बनाता है, प्रतीक संकेत करता है।

संबंधित शब्द

बिंब · मिथक

काव्यशास्त्र के ऐसे प्रश्नों का अभ्यास करें – चयन सेतु पर मुफ़्त टेस्ट

← पूरा हिंदी शब्दकोश