You are currently viewing UPPSC GDC असिस्‍टेंट प्रोफेसर हिन्‍दी पेपर 2017 | भाग-2
0%
0 votes, 0 avg
0
Created by Hindi Sahitya SangamHindi Sahitya Sangam

यूपीपीएससी जीडीसी | असिस्‍टेंट प्रोफेसर | हिन्‍दी | पिछले वर्षों के प्रश्‍न-पत्र | 2017 | भाग-2

! महत्त्वपूर्ण  सूचना !

यह प्रश्‍न-पत्र यूपीपीएससी जीडीसी असिस्‍टेंट प्रोफेसर हिन्‍दी परीक्षा 2017 का है। जिसकी परीक्षा दिनांक 3 नवंबर 2019 को हुई थी।

यह प्रश्‍न-पत्र का भाग-2 है, जिसमें कुल 60 प्रश्‍न हैं।

यह प्रश्‍न-पत्र आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्‍त कर उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तर-कुंजी से करने के पश्‍चात् तैयार किया गया है।

इस प्रश्‍न-पत्र को आगामी परीक्षा के अभ्‍यास के लिए यहॉं निशुल्‍क उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

आगे भी हिन्‍दी भाषा से संबंधित विभिन्‍न परीक्षाओं के पिछले वर्षों के प्रश्‍न-पत्र एवं अभ्‍यास प्रश्‍न उपलब्‍ध करवाऍं जाएँँगे, जिसकी सूचना अभ्‍यर्थी द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर मुहैया करवाई जाएगी । अत: आधिकारिक नाम तथा ई-मेल आईडी से ही इस प्रश्‍नोत्‍तरी में स‍म्मिलित हों।

हालांकि प्रश्‍न-पत्र तैयार करते समय बड़ी सावधानी बरती गई है तथा त्रुटि की गुंजाइश बहुत कम है, फिर भी अगर कोई त्रुटि हो तो वेबसाईट पर मौजूद आधिकारिक ई-मेल आईडी से अवगत करवाने का कष्‍ट करें।

1 / 60

1. 'रस निष्पत्ति' का समीक्षा संबंधी 'अभिव्यक्तिवाद' सिद्धांत किस आचार्य का है?

2 / 60

2. 'विरेचन सिद्धांत' के प्रवर्तक हैं

3 / 60

3. "व्यंग्य जीव है कवित्त में, शब्द अर्थ गति अंग।
सोइ उत्तम काव्य है, वरनै व्यंग्य प्रसंग।।"
उक्त कथन किस आचार्य का है?

4 / 60

4. "मैं साहित्य को मनुष्य की दृष्टि से देखने का पक्षपाती हूँ। जो वाग्जाल मनुष्य को दुर्गतिहीनता और परमुखापेक्षिता से बचा न सके, जो उसकी आत्मा को तेजोदीप्त न कर सके, जो हृदय को परदुःखकातर और परदुःखसंवेदनशील न बना सके उसे साहित्य कहने में मुझे संकोच होता है।" उक्त कथन है

5 / 60

5. 'विशिष्ट पदरचना रीति' कथन किस आचार्य का है?

6 / 60

6. "अदोषौ सगुणौ सालंकारौ च शब्दार्थौ काव्यम्" उक्त कथन किस आचार्य का है?

7 / 60

7. 'काव्यशोभाकरान् धर्मान् अलंकारान् प्रचक्षते' कथन किस आचार्य का है?

8 / 60

8. 'काव्यालंकार सूत्र' इनमें से किसकी रचना है?

9 / 60

9. "वयोऽनुरूपः प्रथमस्तु वेषा,
वेषानुरूपश्च गतिः प्रचारः।।"
औचित्य के संदर्भ में उक्त कथन किस आचार्य का है?

10 / 60

10. रस निष्पत्ति के संबंध में 'भावकत्व और भोजकत्व' व्यापार की उद्भावना किस आचार्य ने की?

11 / 60

11. निम्नलिखित पाश्चात्य साहित्य शास्त्रियों को उनके सिद्धांत से सुमेलित करके सही कूट का चयन कीजिए।
साहित्यशास्त्री नाम                       सिद्धांत नाम
A आई. ए. रिचर्ड्स                  1. अनुकरण सिद्धांत
B अरस्तू                                 2. निर्वैयक्तिकता सिद्धांत
C टी. एस. इलियट                  3. कल्पना सिद्धांत
D कॉलरिज                            4. मूल्य सिद्धांत
कूट:—
A B C D

12 / 60

12. अमिय झरत चहुँ ओर सो, नयन ताप हरि लेत।
राधा जू के वदन अस, चंद उदित केहि हेत।।"
उक्त उदाहरण में अलंकार है:

13 / 60

13. "कविता भाव का स्वच्छंद प्रवाह नहीं, भाव से पलायन है; व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति नहीं, उससे मुक्ति का नाम है।" यह कथन किस विचारक का है?

14 / 60

14. "जिस प्रकार आत्मा की मुक्तावस्था ज्ञान दशा कहलाती है, उसी प्रकार हृदय की मुक्तावस्था रसदशा कहलाती है।" उक्त कथन किस आचार्य का है?

15 / 60

15. 'उत्तर आधुनिकता' शब्द का प्रयोग कला के संदर्भ में किसने किया है?

16 / 60

16. आचार्य रामचंद्र शुक्ल 'भक्तिकाल सगुण धारा फुटकल रचनाएँ' शीर्षक के अंतर्गत परिगणित किस कवि के लिए कहा है—
"..........को कविहृदय नहीं मिला था। उनमें वह सहृदयता और भावुकता न थी जो एक कवि में होनी चाहिए। वे संस्कृत साहित्य से सामग्री लेकर अपने साहित्य और रचना कौशल की धाक जमाना चाहते थे"?

 

17 / 60

17. सांकेतिक अर्थ रखने के कारण इनकी बानियों की भाषा को 'संध्याभाषा' कहा गया।

18 / 60

18. निम्नलिखित में से किस रचना में 'कड़वक' शैली का प्रयोग नहीं हुआ है?

19 / 60

19. "भाषा की कसौटी पर यदि ग्रंथ को कसते हैं तो और भी निराश होना पड़ता है, क्योंकि वह बिल्कुल बेठिकाने है- उसमें व्याकरण आदि की कोई व्यवस्था नहीं है" आचार्य शुक्ल का उक्त कथन किस ग्रंथ के संदर्भ में है?

20 / 60

20. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा का सूत्रपात किया था

21 / 60

21. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल को क्या नाम दिया है?

22 / 60

22. 'पृथ्वीराज रासो' में कितने समय (सर्ग) हैं?

23 / 60

23. "अमावस कै घरि झिलमिल चन्दा, पूनम कै घरि सूर।
नाद कै घरि ब्यंद गरजै, बाजंत अनहद तूर।।"
उपर्युक्त काव्यांश में अनहद नाद की स्थिति को व्यक्त करने वाले योगी/संत का नाम है—

24 / 60

24. 'हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास' के लेखक हैं

25 / 60

25. 'द मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिट्रेचर ऑफ हिन्दुस्तान' के लेखक हैं

26 / 60

26. 'जकी' उपनाम (तखल्लुस) से कौन प्रसिद्ध हिंदी कवि उर्दू में गज़लें लिखता था?

27 / 60

27. 'अंधा युग' के विषय में कौन सा कथन गलत है।

28 / 60

28. लोकवार्ता के संबंध में निम्नलिखित में से एक कथन सत्य है

29 / 60

29. साहित्य को "जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिम्ब" माना है-

30 / 60

30. हिंदी साहित्य के आदिकाल को 'आधारकाल' नाम दिया

31 / 60

31. "भाषा पर कबीर का जबरदस्त अधिकार था, वे वाणी के डिक्टेटर थे।" उक्त कथन किस आलोचक का है?

32 / 60

32. 'हिंदी साहित्य : बीसवीं शताब्दी' के रचयिता हैं

33 / 60

33. सुमेलित करते हुए दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
  सूची-I                                                      सूची-II
A गोरखनाथ और उनका युग                   1. पीताम्बरदत्त बड़थ्वाल
B नाथ संप्रदाय                                        2. रांगेय राघव
C हिंदी काव्य में निर्गुण संप्रदाय               3. धर्मवीर भारती
D सिद्ध साहित्य                                       4. हजारी प्रसाद द्विवेदी
कूट:-

34 / 60

34. 'प्रगतिवादी' काव्य के विषय में कौन सा कथन गलत है?

35 / 60

35. 'भविस्सयत्त-कहा' के रचनाकार हैं?

36 / 60

36. "बीती विभावरी जागरी। अंबर पनघट में डुबो रही तारा-घट ऊषा- नगरी।" इस उद्धरण में प्रयुक्त अलंकार है।

37 / 60

37. "तुलसी गंग दुवौ भये सुकविन के सरदार।" कविवर गंग के संबंध में यह किसका कथन है?

38 / 60

38. निम्नलिखित रचनाओं और रचनाकारों में से सही विकल्प है

39 / 60

39. हिंदी साहित्य के उत्तर मध्यकाल को 'कलाकाल' नाम देने वाले विद्वान हैं।

40 / 60

40. निम्नलिखित में से वल्लभाचार्य के शिष्यों के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?

41 / 60

41. निम्नलिखित में से विट्ठलनाथ के शिष्य हैं

42 / 60

42. देव माने जाते हैं-

43 / 60

43. तुलसी, बिहारी, मतिराम और वृंद आदि कवियों की सात सतसइयों का संकलन 'सतसई-सप्तक' में हुआ है। इस 'सतसई-सप्तक' के संकलनकर्ता कौन थे?

44 / 60

44. बिहारी को किस श्रेणी के रीतिकवियों में माना जाता है?

45 / 60

45. 'सखी-संप्रदाय' का प्रवर्तन किसके द्वारा हुआ?

46 / 60

46. "इनकी सी विशुद्ध, सरस और शक्तिशालिनी ब्रजभाषा लिखने में और कोई कवि समर्थ नहीं हुआ। विशुद्धता के साथ प्रौढ़ता और माधुर्य भी अपूर्व हुआ है। ............ ये वियोग श्रृंगार के प्रधान मुक्तक कवि हैं।" आचार्य शुक्ल का उक्त कथन किस कवि के विषय में है?

47 / 60

47. "ये ब्रजभाषा के मतिराम जैसे कवियों के समकक्ष हैं और कहीं-कहीं तो भाषा और भाव के माधुर्य में पद्माकर तक से टक्कर लेते हैं।" आचार्य शुक्ल ने यह किस कवि के लिए कहा है?

48 / 60

48. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सूफ़ी कवियों के संबंध में सत्य नहीं है?

49 / 60

49. निम्नलिखित में से कौन सी प्रवृत्ति सन्तकाव्य में नहीं है?

50 / 60

50. 'अनुराग बाँसुरी' के रचनाकार हैं?

51 / 60

51. "कविता/घेराव में/किसी बौखलाये हुए आदमी का/संक्षिप्त एकालाप है।" उक्त काव्य पंक्ति के रचयिता हैं:

52 / 60

52. निम्नलिखित सूफ़ी कवियों को उनकी रचनाओं के साथ सुमेलित कीजिए और दिये हुए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कविनाम                                      रचनाएँ  
A उसमान                            1. अनुराग बाँसुरी
B नूरमुहम्मद                        2. मृगावती
C कुतुबन                              3. हंस जवाहर
D कासिम शाह                      4. चित्रावली
कूट:-

53 / 60

53. हिंदी रीतिग्रंथों की अखण्ड परम्परा का आरंभ आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने माना है

54 / 60

54. शाह निजामुद्दीन चिश्ती की शिष्य परम्परा में हाजी-बाबा के शिष्य थे।

55 / 60

55. छायावाद युग में लिखी गयी कविता पुस्तक 'ब्रजरस' के रचनाकार का नाम है-

56 / 60

56. मैथिलीशरण गुप्त कृत 'यशोधरा' की विधा है

57 / 60

57. 'गिरजे का घंटा'- इनकी पहली कविता मानी जाती है-

58 / 60

58. निम्नलिखित युग्मों में से एक सुमेलित नहीं है

59 / 60

59. "हो गया है व्यर्थ जीवन/मै रण में गया हार"- यह काव्य पंक्ति 'निराला' की किस कविता में है?

60 / 60

60. निम्नलिखित कवियों में से एक भारतेंदुयुगीन नहीं है

नई प्रश्नोत्तरी के नोटिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए फ़ॉर्म को भरें।

Your score is

The average score is 0%

0%

Leave a Reply