यूपीपीएससी असिस्‍टेंट प्रोफेसर जीडीसी हिन्‍दी प्रश्‍न-पत्र 2021

You are currently viewing यूपीपीएससी असिस्‍टेंट प्रोफेसर जीडीसी हिन्‍दी प्रश्‍न-पत्र 2021
UPPSC GDC previous year paper
0%
0 votes, 0 avg
72
Created by Avatar photoHindi Sahitya Sangam

यूपीपीएससी सहायक आचार्य जीडीसी हिन्‍दी प्रश्‍न-पत्र 2021

! महत्त्वपूर्ण  सूचना !

यह प्रश्‍न-पत्र यूपीपीएससी सहायक आचार्य जीडीसी हिन्‍दी परीक्षा 2021 का है।

यह प्रश्‍न-पत्र आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्‍त कर उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तर-कुंजी से करने के पश्‍चात् तैयार किया गया है।

इस प्रश्‍न-पत्र को आगामी परीक्षा के अभ्‍यास के लिए यहॉं निशुल्‍क उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

आगे भी हिन्‍दी भाषा से संबंधित विभिन्‍न परीक्षाओं के पिछले वर्षों के प्रश्‍न-पत्र एवं अभ्‍यास प्रश्‍न उपलब्‍ध करवाऍं जाएँँगे, जिसकी सूचना अभ्‍यर्थी द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर मुहैया करवाई जाएगी । अत: आधिकारिक नाम तथा ई-मेल आईडी से ही इस प्रश्‍नोत्‍तरी में स‍म्मिलित हों।

हालांकि प्रश्‍न-पत्र तैयार करते समय बड़ी सावधानी बरती गई है तथा त्रुटि की गुंजाइश बहुत कम है, फिर भी अगर कोई त्रुटि हो तो वेबसाईट पर मौजूद आधिकारिक ई-मेल आईडी से अवगत करवाने का कष्‍ट करें।

1 / 90

निम्नलिखित में एक शब्द 'योगरूढ़' कोटि का है-

2 / 90

"संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी" यह संविधान के किस अनुच्छेद में उद्धत है?

3 / 90

निम्नलिखित में से रामभक्ति काव्य परम्परा के कवि नहीं है

4 / 90

इनमें से किसने अपने हिन्दी साहित्योतिहास में आदिकाल को 'संधिकाल' तथा 'चारणकाल' नामक दो उपशीर्षकों में विभाजित किया है?

5 / 90

'क्या गोरी क्या साँवरी' संस्मरण के लेखक हैं

6 / 90

सियारामशरण गुप्त की रचना 'आत्मोत्सर्ग' में किसके बलिदान की गाथा अंकित की गई है?

7 / 90

'हिन्दी काव्य-धारा' के संग्रहकर्त्ता साहित्यकार का नाम क्या है?

8 / 90

भरत के 'रससूत्र' के निम्नलिखित चार व्याख्याकारों के नाम में एक अशुद्ध है

9 / 90

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? 
1. इतिवृत्तात्मकता द्विवेदी युगीन कविता की मुख्य विशेषता है।
2. राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना इस युग की कविता का मुख्य स्वर रहा है।

10 / 90

'झूठा सच' के दूसरे भाग का शीर्षक है? 

11 / 90

पूर्वी हिन्दी का विकास किससे हुआ है?

12 / 90

ज्यों तिरिया पीहर बसे, सुरत रहे पिव माहिं।
ऐसे जन जग में रहें, गुरु को भूले नाहिं॥
उपर्युक्त पंक्तियाँ किसकी हैं?

13 / 90

'यह भी कोई देश है महाराज' किस विधा की रचना है?

14 / 90

निम्नलिखित में से सही युग्म का चयन कीजिए।

15 / 90

निम्नलिखित पंक्ति किस रचनाकार की है?
"अभिधा उत्तम काव्य है, मध्य लक्षणा लीन।
अधम व्यंजना रस विरस, उलटी कहत नवीन"

16 / 90

'उदन्त मार्तण्ड' भारत में कहाँ से प्रकाशित हुआ था?

17 / 90

अरस्तू ने 'विरेचन' शब्द किस स्त्रोत से ग्रहण किया था?

18 / 90

'कुमारपाल प्रतिबोध' किसकी रचना है?

19 / 90

निम्नलिखित में से असत्य कथन कौन-सा है?

20 / 90

'एक कहानी यह भी' किस लेखिका की आत्मकथा है?

21 / 90

"आज नदी बिल्कुल उदास थी। सोई थी अपने पानी में।" यह किस कवि की काव्य पंक्तियाँ हैं?

22 / 90

निम्नलिखित में से एक कृति 'आत्मकथा' नहीं है?

23 / 90

निर्मला जैन की कृति 'कथासमय में तीन हमसफर' में तीन हमसफर हैं

24 / 90

'मधुमालती' किसकी रचना है?

25 / 90

दैनिक 'आज' के प्रथम प्रधान संपादक थे

26 / 90

'ब्रह्म समाज' की स्थापना किसने की थी?

27 / 90

'साहित्यलोचन' के लेखक हैं

28 / 90

'विरहवारीश' रीतिकाव्यधारा के किस कवि की कृति है?

29 / 90

काव्यहेतु 'प्रतिभा' के लिए किस आचार्य ने 'शक्ति' शब्द का प्रयोग किया है?

30 / 90

'जिहाद' कहानी के लेखक हैं

31 / 90

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 'ऑल इण्डिया रेडियो' के प्रसारण की उद्घोषणाओं में 'आकाशवाणी' शब्द के प्रचलन का निर्देश किस तिथि को दिया?

32 / 90

'सुदामाचरित' किसकी रचना है?

33 / 90

पूर्वी हिन्दी की बोली नहीं है?

34 / 90

पण्डित श्रद्धाराम फुल्लौरी के उपन्यास 'भाग्यवती' का रचनाकाल क्या है?

35 / 90

"महिला रचनाकार की कृतियां अपनी संवेदनशीलता, तार्किकता और तेवर में बेहद पठनीय होते हुए भी आलोचना के ठंडेपन की शिकार हैं।" उक्त कथन किसका है?

36 / 90

सिद्धों और योगियों की रचनाओं के सन्दर्भ में यह कथन किसका है- "उनकी रचनाओं का जीवन की स्वाभाविक सरणियों, अनुभूतियों और दशाओं से कोई सम्बन्ध नहीं है। वे साम्प्रदायिक शिक्षा मात्र है। अतः शुद्ध साहित्य की कोटि में नहीं आ सकती हैं।"

37 / 90

"पंचवटी-प्रसंग" किस कवि की रचना है?

38 / 90

'संलक्ष्य क्रम व्यंग्य' भारतीय काव्य शास्त्र के किस सम्प्रदाय का भेद है?

39 / 90

आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा लिखित उपन्यास है

40 / 90

"रसवन्त कवित्तन को रस ज्यौं, अखरान के ऊपर है छलकै।"
उस पंक्ति किस कवि द्वारा रचित है?

41 / 90

'सलाम' कहानी-संग्रह के लेखक कौन हैं?

42 / 90

निम्नलिखित कृतियों में कौन-सी कृति भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा रचित नहीं है?

43 / 90

निम्नलिखित में से एक कहानी प्रेमचंद द्वारा लिखित नहीं है

44 / 90

'लालटेन' शब्द है

45 / 90

'कलि कुलिस जीव निस्तार हित वाल्मीकि तुलसी भयो' उक्ति किस कवि द्वारा रचित है?

46 / 90

'बाजार के बीच : बाजार के खिलाफ' की लेखिका का नाम है

47 / 90

राहुल सांकृत्यायन ने खड़ी 'बोली' को नाम दिया है

48 / 90

"कविता मेरे लिए कोई भावुकता की हाय-हाय न होकर यथार्थ के प्रति एक प्रौढ़ प्रतिक्रिया की मार्मिक अभिव्यक्ति है।" उक्त कथन किसका है?

49 / 90

राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी साहित्य के आदिकाल को किस नाम से सम्बोधित किया?

50 / 90

यह शाम पराजय की, भय की, संशय की,
भर गए तिमिर से ये सूने गलियारें,
जिनमें बूढ़ा झूठा भविष्य याचक-सा
है भटक रहा टुकड़े को हाथ पसारे।
ये पंक्तियाँ किस रचना की हैं?

51 / 90

"लोक साहित्य जनता का वह साहित्य है, जो जनता के द्वारा जनता के लिए लिखा गया हो।" लोकसाहित्य की यह परिभाषा किसने की है?

52 / 90

"विलक्षण बात यह है कि आधुनिक गद्यसाहित्य की परम्परा का प्रवर्तन नाटकों से हुआ।" उक्त कथन किसका है?

53 / 90

किस 'सप्तक' में एक भी कवयित्री सम्मिलित नहीं है?

54 / 90

उपेन्द्रनाथ 'अश्क' का उपन्यास 'गर्म राख' किस सन् में प्रकाशित हुआ?

55 / 90

"कबीरदास में जो रहस्यवाद पाया जाता है, वह अधिकतर सूफियों के प्रभाव के कारण है।" यह किसका कथन है?

56 / 90

ऑल इण्डिया रेडियो को गौरवान्वित करने वाले निम्नलिखित साहित्यकारों में से एक नाम अशुद्ध है

57 / 90

'ऋणजल-धनजल' किस विधा की रचना है?

58 / 90

डॉ. कृष्णदेव उपाध्याय के अनुसार 'फोक लोर' के लिए समीचीन है

59 / 90

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल हिन्दी का पहला मौलिक नाटक किसे मानते हैं?

60 / 90

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने रीतिकाल का आरम्भ किस कवि से माना है?

61 / 90

'जयचंद प्रकाश' के रचनाकार हैं

62 / 90

निम्नलिखित 'प्रहसनों' में एक जी.पी. श्रीवास्तव द्वारा रचित नहीं है

63 / 90

"बिहारी का 'गागर में सागर' भरने का जो गुण इतना प्रसिद्ध है, वह बहुत कुछ रूढ़ि की स्थापना से ही संभव हुआ है।" यह कथन किस लेखक का है?

64 / 90

"किस्सा और दृष्टि को जोड़नेवाला तत्व उपन्यास में चरित्र सृष्टि है।" किसका कथन है?

65 / 90

पिउ चित्तौड़ न आविऊ, सावण पहिली तीज।
जोवे बाट बिरहिणी, खिण खिण अणवै खीज॥
सन्देसो पिण साहिबा, पाछो फिरिय न देह।
पंछी घाल्या पिंज्जरे, छूटण रो संदेह॥
उक्त पंक्तियाँ किस रचना की हैं?

66 / 90

चतुरसेन शास्त्री की 'यादों की परछाइयाँ' किस कथेतर गद्यविधा के अन्तर्गत आती है?

67 / 90

'डायरी के नीरस पृष्ठ' किसकी कहानी है?

68 / 90

'चर्यापद' के रचयिता हैं

69 / 90

जयशंकर प्रसाद रचित 'कामायनी' में सर्गों की संख्या है

70 / 90

निम्नलिखित समीक्षकों में से एक मार्क्सवादी समीक्षक हैं

71 / 90

'एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल' की पत्रिका के विशेषांक के रूप में निकलने वाला हिन्दी साहित्य का इतिहास कौन-सा है?

72 / 90

वे ध्वनियाँ, जिनके उच्चारण में स्वरतन्त्रियों के निकट आ जाने से उनके बीच निकलती हवा से उनमें कंपन होता है, कहलाती हैं

73 / 90

निम्नलिखित वाक्यों में एक कथन अशुद्ध है

74 / 90

कौन-सी रचना श्रीधर पाठक की नहीं है?

75 / 90

'निराला की साहित्य साधना' के लेखक हैं

76 / 90

"गोरख जगायो जोग, भगति भगायो लोग।" किस कवि की पंक्तियाँ हैं?

77 / 90

निम्नलिखित में से एक रिचर्ड्स की रचना नहीं है

78 / 90

जयशंकर प्रसाद की ब्रजभाषा में लिखी कविताओं का संग्रह किस नाम से प्रकाशित है?

79 / 90

"उपनिवेश में स्त्री" की लेखिका कौन हैं?

80 / 90

डॉ. राम कुमार वर्मा चरित गद्यगीत कौन-सा है?

81 / 90

निम्नलिखित में सही अवधारणा का चुनाव करें।
1. द्विवेदी युग में सुधारवादी नैतिकता ने कवियों को प्रेम कविता लिखने की प्रेरणा दी।
2. छायावाद युगीन कविताओं में स्त्री-पुरुष सम्बन्धी नवीन नैतिकता की प्रतिष्ठा हुई।

82 / 90

निम्नलिखित में कंठ्य ध्वनि है

83 / 90

'नगरबधुएँ अखबार नहीं पढ़तीं' किसका कहानी संग्रह है?

84 / 90

"मैं साहित्य को मनुष्य की दृष्टि से देखने का पक्षपाती हूँ। जो वाग्‍जाल मनुष्‍य को दुर्गति, हीनता और परमुखापेक्षिता से न बचा सके; जो उसकी आत्‍मा को तेजोद्दीप्‍त न बना सके, जो उसके ह्रदय को परदु:खकातर और संवेदनशील न बना सके, उसे साहित्य कहने में मुझे संकोच होता है।" यह कथन किसका है?

85 / 90

'बीसलदेव रासो' की नायिका का नामोल्लेख कीजिए।

86 / 90

'चक्करदार चोरी' उपन्यास के लेखक कौन हैं?

87 / 90

'हृदय की अनुकृति बाह्य उदार, एकलम्बी काया उन्मुक्त' किसके प्रति कही गई उक्ति है?

88 / 90

'पुष्टिमार्ग' मत के प्रवर्तन का श्रेय निम्नलिखित वैष्णवाचार्यों में किसे दिया जाता है?

89 / 90

'कजरी' लोकसाहित्य की किस विधा के अन्तर्गत आता है?

90 / 90

हिन्दी में 'तिलस्मी-ऐय्यारी' उपन्यास के प्रवर्तक कौन हैं?

नई प्रश्नोत्तरी के नोटिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए फ़ॉर्म को भरें।

Your score is

The average score is 66%

0%

This Post Has 2 Comments

  1. Avatar photo
    Priya

    Thank you so much very nice series.

  2. Avatar photo
    Mata Prasad

    Good

Leave a Reply