यूपीपीएससी असिस्‍टेंट प्रोफेसर जीडीसी हिन्‍दी प्रश्‍न-पत्र 2013

You are currently viewing यूपीपीएससी असिस्‍टेंट प्रोफेसर जीडीसी हिन्‍दी प्रश्‍न-पत्र 2013
0%
0 votes, 0 avg
74
Created by Avatar photoHindi Sahitya Sangam

यूपीपीएससी सहायक आचार्य जीडीसी हिन्‍दी प्रश्‍न-पत्र 2013

! महत्त्वपूर्ण  सूचना !

यह प्रश्‍न-पत्र यूपीपीएससी सहायक आचार्य जीडीसी हिन्‍दी परीक्षा 2013 का है। जिसकी परीक्षा दिनांक 27 दिसंबर 2014 को हुई थी।

यह प्रश्‍न-पत्र आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्‍त कर उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तर-कुंजी से करने के पश्‍चात् तैयार किया गया है।

इस प्रश्‍न-पत्र को आगामी परीक्षा के अभ्‍यास के लिए यहॉं निशुल्‍क उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

आगे भी हिन्‍दी भाषा से संबंधित विभिन्‍न परीक्षाओं के पिछले वर्षों के प्रश्‍न-पत्र एवं अभ्‍यास प्रश्‍न उपलब्‍ध करवाऍं जाएँँगे, जिसकी सूचना अभ्‍यर्थी द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर मुहैया करवाई जाएगी । अत: आधिकारिक नाम तथा ई-मेल आईडी से ही इस प्रश्‍नोत्‍तरी में स‍म्मिलित हों।

हालांकि प्रश्‍न-पत्र तैयार करते समय बड़ी सावधानी बरती गई है तथा त्रुटि की गुंजाइश बहुत कम है, फिर भी अगर कोई त्रुटि हो तो वेबसाईट पर मौजूद आधिकारिक ई-मेल आईडी से अवगत करवाने का कष्‍ट करें।

1 / 120

'उक्तिव्यक्ति प्रकरण' के रचयिता है-

2 / 120

'रणमल्ल छन्द' नामक काव्य के रचयिता हैं?

3 / 120

'जंबूस्वामी रास' के रचयिता हैं-

4 / 120

'चन्दनबाला रास' किसकी रचना है?

5 / 120

'हिन्दी नवरत्न' का रचनाकाल है-

6 / 120

हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन में काल-विभाजन और नामकरण का प्रथम प्रयास करने वाले हैं-

7 / 120

'खुमाणरासों' के रचयिता का नाम है

8 / 120

'बीसलदेव रासो' का अंगीरस है-

9 / 120

'पउमचरिउ' के रचनाकार हैं-

10 / 120

महावीर प्रसाद द्विवेदी ने सरस्वती पत्रिका का सम्पादन कब किया था?

11 / 120

'हिन्दी नए चाल में ढली' यह कथन किसका है?

12 / 120

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल हिन्दी रीतिग्रन्थों की अखण्ड परम्परा किससे मानते हैं?

13 / 120

भक्तिकाल की कृष्णभक्ति काव्य-परम्परा में नहीं हैं-

14 / 120

कालक्रमानुसार इनमें से सबसे पुराने लेखक हैं-

15 / 120

हिन्दी में प्रचलित बारहमासा सबसे पहले किस कृति में मिलता है?

16 / 120

'अनुराग बाँसुरी' के रचयिता हैं-

17 / 120

'अष्टछाप' की स्थापना करने वाले हैं-

18 / 120

'श्रावकाचार' किसकी रचना है?

19 / 120

निम्नलिखित में से निम्बार्काचार्य का सम्बन्ध किससे है-

20 / 120

"अंषडियाँ झाई पड़ी पंथ निहारि निहारि। जीभड़ियाँ छाला पड्या राम पुकारि पुकारि॥"
उक्त पंक्ति किस मत को व्यक्त करती है-

21 / 120

तुलसीदास कृत 'विनय पत्रिका' की भाषा है-

22 / 120

'लोकमंगल की भावना' के सर्वश्रेष्ठ कवि हैं-

23 / 120

निम्नलिखित कवियों में से किसने प्रेमाख्यानक काव्य की रचना नहीं की है?

24 / 120

'गोरखबानी' ग्रन्थ के सम्पादक हैं-

25 / 120

'काशी नागरी प्रचारिणी सभा' की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

26 / 120

'कृष्णगीतावली' के रचयिता का नाम है-

27 / 120

'रीतिकाल की भूमिका' पुस्तक के लेखक हैं-

28 / 120

निम्नलिखित में से कौन-सा सही युग्म है-

29 / 120

'विनय पत्रिका' किस भक्तिकाव्य परम्परा की रचना है?

30 / 120

'रामकथा उत्पति और विकास' के लेखक हैं-

31 / 120

"केशव कहि न जाय का कहिए। देखत तव रचना विचित्र अति समुझि मनहिं मन रहिए।" के रचयिता हैं

32 / 120

निम्नलिखित में से कौन-सा रासो 'आल्हखण्ड' के नाम से प्रसिद्ध है?

33 / 120

'अमिय हलाहल मद भरे, सेत, स्याम, रतनार' किस कवि की पंक्ति है?

34 / 120

निम्नलिखित कवियों में से किसे 'प्रेम की पीर' का कवि कहा गया है?

35 / 120

"एक थाल मोती से भरा। सबके सिर पर औंधा धरा। चारों ओर वह थाली फिरे। मोती उससे एक न गिरे।" ये पंक्तियाँ किसकी हैं?

36 / 120

 निम्नलिखित में से रीतिमुक्त काव्यधारा के कवि का नाम बताइये-

37 / 120

'कामायनी' को 'छायावाद का उपनिषद्' किसने कहा है?

38 / 120

'तारसप्तक' काव्यसंग्रह का प्रकाशन कब हुआ?

39 / 120

किस कवि की कृति को छायावाद का घोषणापत्र कहा गया है?

40 / 120

'चिन्तामणि' भाग-4 के सम्पादक हैं-

41 / 120

'नवगीत दशक' के सम्पादक हैं-

42 / 120

निम्नलिखित कवियों में से भारतेन्दु युगीन कौन है?

43 / 120

इनमें से साठोत्तरी कवि कौन है?

44 / 120

प्रयोगवाद के प्रवर्तक का नाम लिखिए-

45 / 120

'हिमकिरीटिनी' के रचयिता हैं-

46 / 120

'सैरन्ध्री' के रचनाकार हैं-

47 / 120

कलकत्ता में स्थापित 'फोर्टविलियम कॉलेज' के संस्थापक का नाम है-

48 / 120

'ठलुआ क्लब' किसकी रचना है?

49 / 120

कौन मिश्रबन्धुओं में नहीं है?

50 / 120

'अज्ञेय' ने कुल कितने 'सप्तकों' का प्रकाशन किया?

51 / 120

प्रसाद की गीतकला का उत्कृष्ट रूप उनके किस संकलन में दिखाई देता है?

52 / 120

'भारतेन्दु समग्र' के सम्पादक कौन हैं?

53 / 120

'मारेसि मोहि कुठांव' के लेखक हैं-

54 / 120

निम्नलिखित में से वृन्दावनलाल वर्मा की रचना है-

55 / 120

'ग्यारह वर्ष का समय' कहानी के लेखक हैं-

56 / 120

घनानन्द को 'साक्षात रसमूर्ति' किसने माना है?

57 / 120

'काव्यविवेक' के रचनाकार हैं-

58 / 120

'फागु की भीर अभीरन में गहि गोविन्द लै गयी भीतर गोरी।' इसके रचनाकार हैं-

59 / 120

'नीलम देश की राजकन्या' किस विधा की रचना है?

60 / 120

'महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिन्दी नवजागरण' के लेखक हैं-

61 / 120

निम्नलिखित रचनाओं में से 'दिनकर' को किस रचना पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?

62 / 120

आधुनिक काल को 'गद्यकाल' नाम किसने दिया है?

63 / 120

इनमें से सबसे पुरानी कहानी कौन-सी है?

64 / 120

'अज्ञेय' द्वारा सम्पादित चार तारसप्तकों में तीन कवयित्रियाँ भी संकलित हैं-

65 / 120

'रश्मिलोक' के रचयिता हैं-

66 / 120

'जगद्विनोद' की रचना किस कवि ने की है?

67 / 120

'जानकी मंगल' नाटक के लेखक हैं-

68 / 120

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता 'नई कविता' की नहीं है?

69 / 120

शोषक वर्ग के प्रति घृणा का भाव किस युग की कविता की मुख्य प्रवृत्ति रही है?

70 / 120

'कामायनी' किसकी पुत्री थी?

71 / 120

'रानी केतकी की कहानी' के लेखक हैं-

72 / 120

'हिन्दी नाटक उद्भव और विकास' के लेखक हैं-

73 / 120

'इन्दरसभा' के लेखक हैं-

74 / 120

'औरंगजेब की आखिरी रात' के रचनाकार हैं-

75 / 120

निम्नलिखित में से कौन पारसी नाटककार नहीं है?

76 / 120

'भुवनेश्वर' निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध हैं?

77 / 120

मोहन राकेश के किस नाटक में 'विलोम' नामक पात्र है?

78 / 120

'अतिरंजना' किस नाट्य परम्परा की प्रमुख प्रवृत्ति रही है?

79 / 120

साहित्य की किस विधा में रंगनिर्देश होता है?

80 / 120

भिखारी ठाकुर का 'बिदेसिया' है-

81 / 120

'तिलचट्टे' के नाटककार हैं-

82 / 120

'ण' व्यंजन है

83 / 120

"जिन ध्वनि चिह्नों द्वारा मनुष्य परस्पर विचार-विनिमय करता है, उसको समष्टि रूप में भाषा कहते हैं।" यह परिभाषा किसकी है?

84 / 120

'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन किस तिथि से हुआ?

85 / 120

'उदन्त मार्तण्ड' समाचारपत्र के सम्पादक थे-

86 / 120

'रूठी रानी' उपन्यास के लेखक हैं-

87 / 120

'सर्कुलर' का हिन्दी शब्द है—

88 / 120

राजभाषा आयोग के गठन का वर्ष है—

89 / 120

जिस वाक्य से किसी के होने का बोध हो, उसे कहते हैं—

90 / 120

अक्षर अथवा अक्षरों से निर्मित सार्थक एवं स्वतंत्र ध्वनि अथवा ध्वनिसमूह को कहते हैं—

91 / 120

'आ' स्वर है-

92 / 120

'ज्ञापन' के लिए अंग्रेजी शब्द है—

93 / 120

'मुझसे उठा नहीं गया' वाक्य में कौन-सा वाच्य है?

94 / 120

'बाबूराम विष्णु पराड़कर' किस दैनिक के सम्पादक थे?

95 / 120

क्षेत्रविशेष में बोली जाने वाली भाषा को कहते हैं—

96 / 120

'रिपोर्ताज' किस भाषा का शब्द है?

97 / 120

भरत के अनुसार रसों की संख्या है—

98 / 120

राजस्थानी भाषा का उद्भव जिस क्षेत्रीय अपभ्रंश से हुआ, उसका नाम है—

99 / 120

Agenda के लिए हिन्दी शब्द है—

100 / 120

उच्चारण के आधार पर 'अ' है—

101 / 120

'अवैतनिक' के लिए अंग्रेजी शब्द है—

102 / 120

भट्टनायक का 'भुक्तिवाद' किस दर्शन पर आधारित है?

103 / 120

किस आलोचक ने आलोचना को मनोविज्ञान की शाखा कहा है—

104 / 120

काव्य में कल्पना सिद्धान्त के प्रतिपादक थे—

105 / 120

'वाक्यं रसात्मकं काव्यं' किसका सूत्र है?

106 / 120

निम्नलिखित में से कौन संचारीभाव नहीं है?

107 / 120

'दशरूपक' किस प्रकार का ग्रन्थ है?

108 / 120

आलम्बन और उद्दीपन विभावों के कारण उत्पन्न भावों को बाहर प्रकाशित करने वाले कार्य कहलाते हैं—

109 / 120

वीर रस का स्थायीभाव है—

110 / 120

जहाँ उपमेय में उपमान की सम्भावना की जाए, वहाँ होता है—

111 / 120

जहॉं एक व्‍यंजन की आवृत्ति एक या अनेक बार हो, वहॉं होता है- 

112 / 120

दलित विमर्श पर आधारित कृति 'जूठन' किस लेखक की आत्मकथा है?

113 / 120

साहित्य में दलित रचनाकारों का पहला बड़ा और कारगर हस्तक्षेप किस भाषा में हुआ?

114 / 120

'एक म्यान में दो तलवारें कभी नहीं रह सकतीं हैं। किसी और पर प्रेम नारियाँ पति का, क्या सह सकती हैं।' इसमें अलंकार है—

115 / 120

निम्नलिखित में से कौन विशेषता लोकसाहित्य में नहीं होती?

116 / 120

'अपने अपने पिंजरे' किस दलित लेखक की आत्मकथा है?

117 / 120

हिन्दी में स्त्री विमर्श की अवधारणा को चर्चा में लाने का श्रेय किस कथाकार को दिया जाता है?

118 / 120

'थियरी ऑफ इस्थेटिक' किस आलोचक की रचनाएँ हैं?

119 / 120

निम्नलिखित कृतियों में से कौन उपेन्द्रनाथ 'अश्क' द्वारा रचित नहीं है?

120 / 120

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने 'शब्दसागर' में लिखित किस शीर्षक लेख को परिवर्तित तथा परिमार्जित कर 'हिन्दी साहित्य का इतिहास' लिखा?

नई प्रश्नोत्तरी के नोटिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए फ़ॉर्म को भरें।

Your score is

The average score is 74%

0%

This Post Has One Comment

  1. Avatar photo
    Km Rinki

    Thankyou so much

Leave a Reply