बिहारी सतसई · दोहा 92

लसत सेत सारी ढप्यौ तरल तर्यौना कान।
पर्यौ मनौ सुरसरि-सलिल रबि-प्रतिबिंबु बिहान॥92॥

शब्दार्थ

लसतशोभित होता है
सेतसफ़ेद
ढप्यौढँका हुआ
तरलचंचल, हिलता हुआ
तर्यौनाकान का गहना, कर्णफूल
सुरसरि-सलिलगंगा का जल
रबि-प्रतिबिंबुसूर्य की परछाईं
बिहानसुबह

भावार्थ

सफ़ेद साड़ी के नीचे ढँका नायिका के कान का हिलता हुआ सुनहरा कर्णफूल ऐसा सुंदर लग रहा है, मानो गंगा के उजले जल में सुबह के सूरज का सुनहरा प्रतिबिंब पड़ रहा हो।

विशेष

सफ़ेद साड़ी गंगा का जल और सोने का कर्णफूल सुबह का सूरज – “मनौ” शब्द से यह संभावना की गई है, इसलिए उत्प्रेक्षा अलंकार है। रंगों का यह मेल (सफ़ेद पर सुनहरा) बहुत सजीव चित्र बनाता है।

काव्य-सौंदर्य: उत्प्रेक्षा · छंद: दोहा · भाषा: ब्रजभाषा

बिहारी, रीतिकाल और हिंदी साहित्य के प्रश्नों का अभ्यास – चयन सेतु पर मुफ़्त टेस्ट

कवि-परिचय और अन्य रचनाएँ: बिहारी की कविताएँ

प्रातिक्रिया दे