बिहारी सतसई · दोहा 97

तो लखि मो मन जो लही सो गति कही न जाति।
ठोढ़ी-गाड़ गड़्यौ तऊ उड़्यौ रहत दिन-राति॥97॥

शब्दार्थ

तो लखितुम्हें देखकर
लहीपाई, पकड़ी
गतिदशा, चाल
ठोढ़ी-गाड़ठोड़ी का गड्ढा
गड़्यौधँसा हुआ, डूबा हुआ
तऊतब भी
उड़्यौउड़ा-उड़ा, उचटा हुआ

भावार्थ

नायक कहता है – तुम्हें देखकर मेरे मन की जो दशा हुई है, वह कही नहीं जा सकती। वह तुम्हारी ठोड़ी के गड्ढे में धँसा रहता है, फिर भी दिन-रात उड़ा-उड़ा रहता है।

विशेष

“गड़ा हुआ भी और उड़ा हुआ भी” – सुनने में उलटी बात लगती है, पर अर्थ साफ़ है: मन तुम्हीं में डूबा है और इसी कारण कहीं और नहीं लगता, बेचैन रहता है। इसलिए विरोधाभास अलंकार है।

काव्य-सौंदर्य: विरोधाभास · छंद: दोहा · भाषा: ब्रजभाषा

बिहारी, रीतिकाल और हिंदी साहित्य के प्रश्नों का अभ्यास – चयन सेतु पर मुफ़्त टेस्ट

कवि-परिचय और अन्य रचनाएँ: बिहारी की कविताएँ

प्रातिक्रिया दे